बारह हजार छः सौ उनहत्तर लोगों से अधिक की जनसंख्या वाला कोदूमुडी तमिलनाडु के इरोड जिले में स्थित एक पंचायत कस्बा है। कस्बे की औसत ऊँचाई एक सौ चौवालिस मीटर है। स्थानीय लोगों की यह मान्यता है कि यह स्थान कैलाश के शिखरों में से एक है। यह स्थान कवेरी नदी के तट पर बसा है।
हजारों की संख्या में पर्यटक यहाँ ब्रह्मोत्सवम् पर्व के दौरान आते हैं। दीपकों को प्रज्जवलित कर नदी में प्रवाहित किया जाता है। साहित्य की कई रचनाओं में इस स्थान की प्रशंसा मिलती है। इसके अलावा इस स्थान की कलात्मक महत्व के साथ-साथ पौराणिक महत्व भी है।
कावेरी नदी के पवित्र तट पर स्थित होने के कारण इस कस्बे को पारम्परिक शहर माना जाता है और यहाँ के लोगों द्वारा चिथ्थिराइ और आवनी जैसे धार्मिक त्यौहारों का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications