फेयरी कॉटेज एक शताब्दी पुराना है और चहल रोड़ पर स्थित है जो फरीदकोट से लगभग 7 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस कॉटेज का निर्माण महाराजा ब्रिजंदर सिंह ने 1910 और 1911 के बीच किया था। प्रवेश द्वार पर लगा हुआ चेक टॉवर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। यह पिकनिक के लिए लोकप्रिय स्थान है और यहाँ बच्चों के लिए खेलने का मैदान भी है। यह एक ऐसा स्थान है जिसकी सैर फरीदकोट जाने वाले प्रत्येक यात्री को करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications