Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» फतेहाबाद

फतेहाबाद पर्यटन – आर्य सभ्यता के पदचिह्नों की खोज में

11

फतेहाबाद शहर भारत के हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिले में स्थित है। माना जाता है कि आर्य जाति के लोग सबसे पहले सरस्वती और दृषद्वती नदियों के तट पर बसे और धीरे धीर अपने आधार को हिसार और फतेहाबाद तक विस्तृत किया। फतेहाबाद का उल्लेख पुराणों में भी मौजूद है जहां कहा गया है कि यह शहर नंदी साम्राज्य का हिस्सा था।

फतेहाबाद में अशोक स्तंभ के खोज से यह पता चलता है कि यह शहर मौर्य साम्राज्य का भी हिस्सा था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की गई खुदाई से कई दिलचस्प बातों के बारे में पता चला है जो प्राचीन भारत की संस्कृति और विरासत पर प्रकाश ड़ालती हैं।

इस आधुनिक शहर को 14 वीं सदी में फिरोज शाह तुगलक द्वारा स्थापित किया गया था। इन्होंन इसका नाम फतेहाबाद अपने बेटे फतेह खान के नाम पर रखा।

फतेहाबाद और उसके आस पास के पर्यटक स्थल

फतेहाबाद में देखने के लिए कई आकर्षक स्थल हैं और इन में सम्राट अशोक द्वारा हरियाणा के हांसी या अग्रोह में बनवाया गया लैट या पत्थर का स्तंभ भी शामिल है। इसे सम्राट अशोक का कीर्ति स्तंभ भी कहा जाता था। इस बुलंद स्तंभ को, फिरोज शाह तुगलक ने ध्वस्त किया और स्तंभ के निचले हिस्से को फतेहाबाद ले आए और यहां इसका प्रयोग एक और लैट के निर्माण में किया गया

नाम से ही पता चलता है कि हुमायूं मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट हुमायूं ने करवाया था। वे इस स्थान पर शुक्रवार की नमाज अदा करते थे और श्रद्धांजलि के रूप में इस मस्जिद का निर्माण किया गया। मस्जिद का निर्माण मुगल शैली में किया गया है और इसे पूरा करने में तीन दशक लग गए (सन् 1526 से लेकर सन् 1556 तक)।

आप चाहे तो कुणाल में स्थित ऐतिहासिक टीले को भी देख सकते हैं जो फतेहाबाद क्षेत्र में सूखी सरस्वती नदी के किनारे स्थित है। यह हरियाणा राज्य के सबसे पुराने पुरुातात्त्विक स्थलों में से एक है। कुणाल पर की गई खुदाई ने जानकारी के रुप में हड़प्पा और पूर्व हड़प्पा संस्कृति का खजाना प्रकट किया।

बन्वालि, को वन्वालि भी कहा जाता है, यह फतेहाबाद से 15 कि.मी दूर स्थित पुरुातात्त्विक टीले का स्थान है। यह टीला लगभग 10 मीटर ऊंचा है और लगभग एक वर्ग मील के क्षेत्र में फैला है। बन्वालि में की गई खुदाई से पूर्व-हड़प्पा और हड़प्पा युग की अमूल्य ऐतिहासिक जानकारियों के बारे में पता चला है जो क्रमानुसार 2800 ई.पू. - 2300 ई.पू. और 2300 ई.पू. - 1800 ई.पू. काल की हैं।

फतेहाबाद की सैर के लिए सबसे अच्छा समय

मधुर वातावरण के कारण सितंबर से लेकर नवंबर महीने तक का समय फतेहाबाद की सैर के लिए बहुत अच्छा है।

कैसे पहुंचे फतेहाबाद

फतेहाबाद शहर रेल और सड़क मार्ग द्वारा राज्य के प्रमुख शहरों से जुड़ा है।

फतेहाबाद का वातावरण

उत्तर भारत के अन्य शहरों और नगरों की तरह, फतेहाबाद शहर भी सर्दी, गर्मी और मानसून को अनुभव करता है।

फतेहाबाद इसलिए है प्रसिद्ध

फतेहाबाद मौसम

घूमने का सही मौसम फतेहाबाद

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें फतेहाबाद

  • सड़क मार्ग
    फतेहाबाद शहर सड़क मार्ग द्वारा हरियाणा के कई प्रमुख शहरों, कस्बों और गांवों से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग नं.10 फतेहाबाद को दिल्ली और पंजाब से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    फतेहाबाद शहर दिल्ली, सिरसा और पंजाब से कई ट्रेनों द्वारा जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नई दिल्ली का इंदिरा गांधी हवाई अड्डे फतेहाबाद का निकटतम हवाई अड्डा है। यहां से आप फतेहाबाद जाने के लिए बस या ट्रेन ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed