Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Know all about UTS App, जानिए कब कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन का टिकट

Know all about UTS App, जानिए कब कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन का टिकट

लखनऊ से सीतापुर हो या दिल्ली से मुरादाबाद या पटना से मुजफ्फरपुर...कई बार अचानक कोई ऐसा काम आ जाता है कि भागते हुए सामने मिल रही ट्रेन पकड़ लेनी पड़ती है। खास तौर पर विश्वविद्यालय या बोर्ड परीक्षाओं के सीजन में या कई बार जरूरी काम से ही लोगों को ऐसा करना पड़ जाता है। ऐसे में परीक्षार्थी और यात्री एक तरफ एडमिट कार्ड से लेकर जरूरी कागजात संभाल रहे होते हैं तो दूसरी ओर उनके दिमाग में लगातार ट्रेन का टिकट खरीदने का टेंशन चलता रहता है।

ट्रेन का समय हो रहा हो और भागते हुए स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब अनारक्षित टिकट काउंटर पर लगी लंबी लाइन और लोगों की भीड़ देखते हैं तो दिल बैठा ही जाता है। तब दिमाग में बस यहीं आता है कि आज तो ट्रेन छूटने वाली है। इस वजह से कई बार लोग जोखिम भरा काम भी कर बैठते हैं जिसमें बिना टिकट यात्रा करने जैसी गलतियां तो आम है।

आम लोगों की इसी परेशानी को समझते हुए भारतीय रेलवे ने एक आसान सा उपाय निकाला है - UTS ऐप। यह ऐप Google Play Store या Apple App Store दोनों जगहों पर ही उपलब्ध है। UTS ऐप मॉर्डन भारतीय रेलवे का एक ऐप है जिसे खासतौर पर अनारक्षित टिकटों के लिए ही लॉन्च किया गया है। रेलवे की इस ऐप का पूरा नाम Unreserved Ticketing System है, जिसे शॉर्ट फॉर्म में UTS कहा जाता है। इस ऐप की मदद से यात्री 200 किमी या उससे अधिक दूरी की यात्रा के लिए बड़े आराम से अपने घर में बैठकर अनारक्षित टिकट खरीद सकते हैं।

आइए आपको भारतीय रेलवे के सुविधाजन UTS ऐप के बारे में विस्तार से बताते हैं :

कौन से टिकट कर सकते हैं बुक?

uts app

UTS ऐप के माध्यम से आप 200 किमी या उससे ज्यादा दूरी की यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट घर बैठे ही खरीद सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप 2 तरह के टिकट खरीद सकते हैं, पेपरलेस और पेपर वाले। पेपरलेस टिकट खरीदने पर यात्रा का आपको डिजिटल फॉर्मैट में टिकट मिलेगा। उसे प्रिंट करने की जरूरत नहीं होगी लेकिन पेपरलेस टिकट को कैंसिल नहीं करवाया जा सकता है।

जब टिकट चेकर आपसे टिकट की मांग करें तो आप ऐप में ही अपना टिकट दिखा सकते हैं। वहीं पेपर टिकट को बुक करने के बाद यात्रियों को स्टेशन पर लगे ATVM (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से टिकट का प्रिंट निकालना हो। इसके लिए उसे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और बुकिंग ID मशीन में डालनी होगी। मशीन से टिकट का प्रिंट लेने के 1 घंटे के अंदर यात्रा शुरू करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार पेपर टिकट को कैंसिल करवाया जा सकता है।

कैसे डाउनलोड करें ऐप?

UTS ऐप Google Play Store या Apple App Store दोनों जगहों पर ही उपलब्ध है। इसे सबसे पहले अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इंस्टॉल होने के बाद ऐप में अपना मोबाइल नंबर का उपयोग करके साइन अप करें। ऐसा करने के बाद आपके मोबाइल नंबर को वेरिफाई करने के लि एक OTP भेजा जाएगा। OTP को ऐप में डालने के बाद UTS ऐप आपके फोन पर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगा।

uts app indian railways

UTS से कैसे बुक करें टिकट?

  • सबसे पहले UTS ऐप में लॉग इन कर लें।
  • मेनू से 'टिकट बुक करें' चुनें।
  • 'बुक एंड ट्रैवल (पेपरलेस)' या 'बुक एंड प्रिंट (पेपर)' विकल्प अपनी सुविधानुसार चुनें।
  • शुरुआती और गंतव्य स्टेशन सहित अपनी यात्रा का विवरण दर्ज करें।
  • टिकट का प्रकार चुनें (सिंगल यात्रा या वापसी यात्रा)।
  • किराया जांचे और पेमेंट की तरफ बढ़े।
  • अपनी पसंद और सुविधानुसार पेमेंट की विधि चुनें और लेन-देन पूरा करें।
  • आप पेमेंट UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।

UTS ऐप के क्या है फायदें :

  • टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं।
  • आसान और तुरंत टिकट बुकिंग प्रक्रिया।
  • कागज रहित टिकट बुक करने का विकल्प, जिससे फिजीकल टिकटों की आवश्यकता कम हो जाएगी।
  • डिजिटल वॉलेट, यूपीआई और क्रेडिट/डेबिट कार्ड सहित पेमेंट करने के कई विकल्प।
  • इस ऐप से उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों तरह के ट्रेनों के लिए बुकिंग की जा सकती है।

More News

    Read more about: railway train station
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+