Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक या दो नहीं...राजधानी दिल्ली में हैं पूरे 46 रेलवे स्टेशन, कौन सा है आपके घर के सबसे पास

एक या दो नहीं...राजधानी दिल्ली में हैं पूरे 46 रेलवे स्टेशन, कौन सा है आपके घर के सबसे पास

दिल्ली दिलवालों का शहर है। देश की राजधानी है...इसलिए इसकी बात ही निराली है। देश की राजधानी होने की वजह से देशभर से लोग यहां अक्सर आते रहते हैं। आवाजाही के लिए लोगों और खासतौर पर मध्यम वर्गीय लोगों की पहली पसंद आज भी ट्रेन ही है। आपने अक्सर सुना भी होगा कि कभी कोई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर ट्रेन से उतरने की बात करता है तो कभी कोई...

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर...वहीं काफी ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी आती हैं। यह सुनकर हमारे मन में सवाल उठा कि आखिर दिल्ली में कितनी रेलवे स्टेशनें हैं?

list of 46 railway stations in delhi

थोड़ी जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि दिल्ली में एक या दो या 10-20 नहीं बल्कि पूरे 46 रेलवे स्टेशन हैं। चौंक गये न...। जी हां, रेलवे स्टेशनों के मामले में भी दिल्ली का दिल बहुत बड़ा है। दिल्ली में कुल 46 स्टेशनों में 21 रेलवे स्टेशन दिल्ली रिंग रोड के साथ-साथ में बनी हुई है जिसे दिल्ली रिंग रेलवे कहा जाता है।

वहीं कुल 46 रेलवे स्टेशनों में से 4 रेलवे स्टेशन A-1 श्रेणी की हैं और A श्रेणी की 4 स्टेशनें हैं। बता दें, भारत में कुल 75 रेलवे स्टेशनें A-1 श्रेणी और 332 रेलवे स्टेशन A श्रेणी की है। बाकी की 38 रेलवे स्टेशनें माइनर (Minor) श्रेणी की है।

A-1 और A श्रेणी के 8 रेलवे स्टेशन :

स्टेशन का नाम श्रेणी
आनंद विहार टर्मिनल A-1
दिल्ली जंक्शन A-1
हजरत निजामुद्दीन A-1
नई दिल्ली A-1
आदर्श नगर A
दिल्ली कैंटोमेंट A
दिल्ली सराई रोहिल्ला A
दिल्ली शाहदरा A

दिल्ली रिंग रेलवे के स्टेशन :

  • हजरत निजामुद्दीन
  • लाजपत नगर
  • सेवा नगर
  • लोधी कॉलोनी
  • सरोजनी नगर
  • दिल्ली सफदरजंग
  • चाणक्यपुरी
  • सरदार पटेल मार्ग
  • बरार स्क्वॉयर
  • दिल्ली इंद्रपुरी
  • नारायणा विहार
  • कीर्ति नगर
  • पटेल नगर
  • दयाबस्ती
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला
  • दिल्ली किशनगंज
  • सरदार बाजार
  • नई दिल्ली
  • शिवाजी ब्रिज
  • तिलक ब्रिज
  • प्रगति मैदान
all railway stations name of delhi

दिल्ली के सबसे ज्यादा लोकप्रिय रेलवे स्टेशन :

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - साल 1926 में इस रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ था। दिल्ली ही नहीं यह रेलवे स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। दिल्ली के कनाट प्लेस के पास मौजूद यह रेलवे स्टेशन आकार में भी भारत के सबसे विशाल रेलवे स्टेशनों की लिस्ट में शामिल है। इस स्टेशन से होकर हर दिन देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए ट्रेनें खुलती हैं।

दिल्ली रेलवे स्टेशन - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास ही मौजूद इस रेलवे स्टेशन को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या दिल्ली जंक्शन के नाम से भी जाना जाता है। इस रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के समय में 19वीं सदी के अंत में किया गया था। इस रेलवे स्टेशन के पास चांदनी चौक मौजूद है, इस वजह से शॉपिंग या व्यवसाय के लिए लोगों को आवाजाही करने में भी इस स्टेशन के कारण काफी सुविधा होती है।

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन - साउथ दिल्ली में मौजूद इस रेलवे स्टेशन का नाम सूफी संत निजामुद्दीन औलिया के नाम पर रखा गया है। यह रेलवे स्टेशन दिल्ली के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। कई राज्यों के लिए प्रमुख ट्रेनें इस स्टेशन से ही खुलती और यहीं आती हैं।

आनंद विहार टर्मिनल - पूर्वी दिल्ली में मौजूद यह रेलवे स्टेशन दिल्ली का सबसे नया रेलवे स्टेशन है। इसका साल 2009 में ही उद्घाटन हुआ था। लेकिन लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए प्रमुख ट्रेनें इसी रेलवे स्टेशन से खुलती हैं।

More News

    Read more about: delhi railway station
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+