Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आपकी गलती के कारण ही आपका FASTag हो सकता है Deactivate, जानिए कैसे!

आपकी गलती के कारण ही आपका FASTag हो सकता है Deactivate, जानिए कैसे!

1 मई को मजदूर दिवस (May Day) की वजह से सप्ताह के बीच में ही बैंगलोर के एक आईटी कंपनी में कार्यरत चंदन शर्मा को एक दिन की छुट्टी मिल गयी। बस फिर क्या था...छुट्टी का फायदा उठाते हुए चंदन शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ खुद की गाड़ी में निकल पड़े घूमने। थोड़ा आगे बढ़ने पर जब चंदन टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उन्हें लगा जोर का झटका...।

क्योंकि वहां जाकर उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी का FASTag हो चुका है डी-एक्टिवेट। अब किया ही क्या जा सकता है...! टोल प्लाजा पर चंदन शर्मा को 250 रुपए नगद चुकाने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति मिल सकी। जब उन्होंने FASTag के डी-एक्टिवेट होने का कारण पता किया तो उन्होंने अपना सिर पीट लिया, क्योंकि चंदन शर्मा की खुद की गलती की वजह से ही उनका FASTag डी-एक्टिवेट हो गया था।

reasons of fastag deactivation

पर ऐसी कौन सी गलती कर दी उन्होंने, कि सब कुछ ठीक रहने के बावजूद उनका FASTag डी-एक्टिवेट हो गया?

जानते हैं ऐसी कौन सी वजहें हैं जिस कारण Deactivate हो सकता है FASTag :-

1. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

FASTag के डी-एक्टिवेट होने के जिन कारणों से सबसे ज्यादा लोग अंजान होते हैं, वह है ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन। और यहीं वजह है कि सब कुछ ठीक रहने के बावजूद चंदन शर्मा का FASTag भी डी-एक्टिवेट कर दिया गया था। दरअसल, नो पार्किंग ज़ोन में गाड़ी खड़ी करने और 6 महीने के अंदर 2 बार ओवर स्पीडिंग की वजह से चंदन शर्मा पर ट्रैफिक पुलिस ने फाइन लगाया था।

समय पर चंदन शर्मा ने फाइन नहीं भरा तो उनका FASTag डी-एक्टिवेट कर दिया गया। अगर किसी भी कारण से आपने ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन किया और आप पर लगाया गया जुर्माना आपने सही समय पर नहीं भरा तो इस कारण FASTag को डी-एक्टिवेट कर दिया जा सकता है।

2. FASTag का बैलेंस कम होना

अगर आपके FASTag का बैलेंस न्यूनतम बैलेंस की सीमा को पार कर जाता है तो उस वजह से भी FASTag को डी-एक्टिवेट कर दिया जा सकता है। FASTag के लिए निर्धारित न्यूनतम सीमा को मेंटेन करना बहुत जरूरी होता है।

how to activate again fastag

3. KYC के कागजातों का नहीं भरना

कुछ समय पहले ही FASTag का KYC करवाना जरूरी किया गया था। अगर आपने अब तक अपनी गाड़ी के FASTag का KYC नहीं करवाया है तो इसे किसी भी समय डी-एक्टिवेट कर दिया जा सकता है।

4. वाहन के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी

FASTag को वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जोड़कर ही आपके वाहन के लिए रजिस्टर किया जाता है। अगर आपके वाहन के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी गड़बड़ी होती है, तो इस कारण से भी FASTag के डी-एक्टिवेट होने की संभावनाएं बनती हैं।

क्या करें अगर FASTag को कर दिया गया है Deactivate :

1. अगर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से आपकी गाड़ी के FASTag को डी-एक्टिवेट कर दिया गया है तो सबसे पहले यह पता करें कि कहीं आप पर कोई जुर्माना तो नहीं लगाया गया है। अगर ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया है तो जितनी जल्दी हो सकें, जुर्माना भर दें। अधिकांश मामलों में ऐसा करने के 30 मिनट से 2 घंटे के अंदर FASTag फिर से Activate हो जाता है।

2. अगर न्यूनतम बैलेंस नहीं रहने की वजह से आपके वाहन का FASTag डी-एक्टिवेट हो गया है तो FASTag पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करें। फिर अकाउंट डिटेल्स में जाकर वहां ऑनलाइन रिचार्ज के लिए उपलब्ध विकल्पों जैसे Credit/Debit कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग आदि का इस्तेमाल कर न्यूनतम बैलेंस को रिचार्ज कर लें। ऐसा करने के साथ ही FASTag फिर से एक्टिवेट हो जाएगा।

3. KYC नहीं करवाने के कारण अगर आपके वाहन का FASTag डी-एक्टिवेट कर दिया गया है तो आपके लिए मामला थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। क्योंकि KYC की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 थी। ऐसे में आपके पास एक ही विकल्प बचता है। आपको अपने वाहन के लिए नया FASTag बनवाना पड़ेगा।

fastag deactivate reason and activate

4. वाहन के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी होने के मामले में FASTag को फिर से एक्टिवेट करवाने से पहले अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्या को दूर करें। ऐसा करने के बाद अगर आप अपने वाहन का FASTag एक्टिवेट करवाते हैं, तो उसके डी-एक्टिवेट होने की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं।

कौन-कौन से बैंक हैं FASTag Provider

  • एचडीएफसी बैंक
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • एयरटेल पेमेंट बैंक
  • एयू बैंक
  • एक्सिस बैंक
  • बंधन बैंक
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • बैंक ऑफ बड़ोदा
  • कनारा बैंक
  • आईडीबीआई बैंक
  • जम्मु एंड कश्मीर बैंक
  • कर्नाटका बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • यूको बैंक

More News

Read more about: travel india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+