Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ठुमक चलत रामचंद्र...! श्रीराम जन्मभूमि से लेकर कश्मीर तक, कैसी चली राम नवमी की बयार, Photos

ठुमक चलत रामचंद्र...! श्रीराम जन्मभूमि से लेकर कश्मीर तक, कैसी चली राम नवमी की बयार, Photos

इस साल की राम नवमी की बात ही कुछ अलग थी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम नवमी मनायी गयी। इसे लेकर पिछले लंबे समय से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयारियां कर रहा था। लगभग 500 सालों बाद श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस दिन उनके दर्शन करने के लिए ही लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर में जन्मोत्सव के दिन विज्ञान और तकनीक की मदद से रामलला का तिलक सूर्य की किरणों द्वारा करने का विरल मुहूर्त भी संभव हो पाया जिसे देखकर लोग भाव-विभोर हो गये। सिर्फ अयोध्या ही नहीं रामलला के जन्मोत्सव में देश भर में खुशियां मनायी गयी। चाहें कश्मीर हो, कोलकाता हो, पटना हो या कोई दूसरा शहर...हर जगह लोगों में उत्साह नजर आया।

ayodhya ram navami ramlala

रामलला के अभिषेक से लेकर सूर्यतिलक तक और देशभर में मनायी गयी राम नवमी 2024 की कुछ चुनिंदा तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आएं हैं।

सबसे पहले आपको अयोध्या की राम नवमी की झलक दिखातें हैं -

ramlala abhishek on ram navami

1. अहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हुआ रामलला का अभिषेक।

surya tilak ram navami ram mandir

2. जन्मोत्सव पर रामलला को तिलक लगाने को आतुर सूर्य की किरणें।

jyoti of ram mandir surya tilak

3. रामलला के आगे अखंड ज्योत भी पड़ गयी फीकी। सूर्यतिलक का अद्भूत दृश्य।

special puja on ram navami

4. राम मंदिर के गर्भगृह में धुप की सुगंध और घंटियों के आवाजों के बीच चल रही रामलला के जन्मोत्सव की पूजा।

ram janmbhoomi flower decoration

5. फूलों से की गयी श्रीराम जन्मभूमि की भव्य सजावट।

ram lala divya abhishek

6. राम मंदिर में रामलला के नन्हें स्वरूप का किया गया 'दिव्य अभिषेक'।

crowd ayodhya on ram navami

7. चिलचिलाती धूप की परवाह किये बिना बस रामलला के दर्शन को आतूर श्रद्धालु।

ram navami hanumangarhi crowd

8. गर्मी और आग के गोले बरसाती धूप के बीच अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्तों की लंबी कतार।

अब आपको देशभर से आए राम नवमी की तस्वीरें दिखाते हैं -

sand art on ram navami

1. ओडिशा, पुरी के समुद्र तट पर रामलला का सैंड आर्ट बनाते पद्मश्री से सम्मानित कलाकार सुदर्शन पटनायक।

delhi ram navami puja

2. नई दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में राम नवमी की खास पूजा करते पुजारी।

patna iscon temple ram navami

3. राम नवमी के दिन पटना के ISCON मंदिर में शंख द्वारा श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का अभिषेक करते पुजारी।

mirzapur ram navami special hawan

4. मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में चल रहा राम नवमी का हवन।

kashmir srinagar lalchawk ram navami

5. कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की वेशभुषा में सजे कश्मीरी पंडित बच्चे।

mumbai ram navami shobha yatra

6. मुंबई में राम नवमी पर निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल महिला।

kolkata ram navami shobha yatra

7. कोलकाता में राम नवमी के जुलूस में परंपरागत वस्त्रों में शामिल महिला।

hyderabad ram navami

8. राम नवमी पर हैदराबाद में निकाला गया जुलूस।

tirupati ram navami

9. आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में राम नवमी पर निकाला गया विशेष जुलूस।

ram navami ranchi

10. रांची में राम नवमी के जुलूस में परंपरागत परिधानों में सजे कलाकार।

mumbai ram navami special puja

11. मुंबई के एक मंदिर में राम नवमी की पूजा के लिए श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्ति को ले जाते पुजारी।

amritsar ram navami lord ram artist

12. अमृतसर के दुर्गयाना मंदिर में राम नवमी के अवसर पर श्रीराम की वेशभुषा में सजा एक कलाकार।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+