गणपति बप्पा मोरया...इस नारे के साथ 7 सितंबर को बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गयी थी और इसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव की शुरुआत हो गयी थी। रोज भगवान गणेश को कभी भोग लगाना, आरती करना, हवा में तैरती मोदक की मीठी-मीठी खुशबू, लालबाग के राजा से लेकर डोंबिवली के राजा तक के दर्शन के लिए लगने वाली लंबी लाइन...और भी न जाने क्या-क्या।
सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि देश के कई शहरों जैसे हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद, नागपुर, पुणे आदि में भी भगवान गणेश का स्वागत भक्तों ने श्रद्धा के साथ किया था। लेकिन देखते ही देखते 10 दिनों का उत्सव खत्म हुआ और अपने भक्तों पर आर्शिवाद बरसाने के बाद अब बप्पा के अपने लोक वापस लौटने का समय हो गया है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन भारी मन और नम आंखों के साथ बप्पा को विदा किया गया।

मुंबई-हैदराबाद से लेकर कई शहरों से भगवान गणेश के विसर्जन की तस्वीरें आयी हैं, जिनमें से कुछ चुनिंदा तस्वीर हम आपके लिए लेकर आएं हैं।

1. मुंबई में अरब सागर के तट पर विसर्जन के लिए पहुंची भगवान गणेश की कई प्रतिमाएं और उन्हें विदा करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।

2. हैदराबाद में चारमीनार के सामने से गुजरती बप्पा की सवारी।

3. विसर्जन से पहले भगवान गणेश की उतारी जा रही आरती, कन्याकुमारी।

4. करद में भगवान गणेश की प्रतिमा को किया गया विसर्जित।

5. विसर्जन के लिए बड़े धूम से निकली 'लालबाग चा राजा' की सवारी।

6. साथ में चल रहे हैं 'मुंबई चा राजा'।

7. भगवान गणेश को विदा करने के लिए हैदराबाद में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़।

8. बेंगलुरु में अलग-अलग थीम पर बनी भगवान गणेश की प्रतिमाओं का किया जा रहा विसर्जन।

9. अहमदाबाद वालों ने भी भारी मन से किया विघ्नहर्ता भगवान गणेश को विदा।

10. मुंबई में समुद्र की ओर निकली 'कालाचौकी चा महागणपति' की सवारी।

11. पहाड़ों की रानी कुल्लु से विदाई लेकर अपने लोक की ओर गये भगवान गणपति।

12. नागपुर में विसर्जन के लिए निकाला गया भगवान गणेश का जुलूस।

13. चेन्नई में बंगाल की खाड़ी में विसर्जित की गयी भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा।

14. अमृतसर में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।

15. भारी मन से देहरादून में किया गया विघ्नहर्ता का विसर्जन।

16. ताजनगरी आगरा में ताजमहल के पास यमुना नदी में भक्तों ने किया भगवान गणेश का विसर्जन।

17. पुणे में सूर्यदेव के 7 घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर विसर्जन के लिए जाते 'पुण्याचा राजा'।

18. पुणे में विसर्जन के लिए आगे बढ़ता 'मनचा चौथा गणपति' का जुलूस।

19. दिल्ली के एक विसर्जन घाट पर भगवान गणेश को भारी मन से विदाई देता बच्चा।

20. कर्नाटक के हुबली में भगवान गणेश का विसर्जन।

21. हैदराबाद में विसर्जन के लिए निकाला गया भगवान गणपति का जुलूस।

22. भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का हुआ विसर्जन।



Click it and Unblock the Notifications














