अबोहर वन्यजीव अभयारण्य, एक ऐसा स्थान है जहां प्रकृति को उसके सबसे सुंदर स्वरूप में देखा जा सकता है। इस क्षेत्र को वर्ष 2000 में, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर दिया गया था। यह अभयारण्य, 13 गांवों से मिलकर बना है और यह बिश्नोई समुदाय का निवास है।
इस वन्यजीव क्षेत्र में कई किस्म के जीव रहते है क्योंकि यहां उष्णकटिबंधीय शुष्क मिश्रित पर्णपाती वन है। इस इलाके में ब्लैक बक हिरण, काफी संख्या में पाएं जाते है। पर्यटक यहां आकर, साही, नीलगाय, जंगली सुअर, सियार और अन्य जानवर भी देख सकते है।



Click it and Unblock the Notifications