एंग्लो - सिक्ख युद्ध स्मारक को शहीदों के सम्मान में 1976 में बनाया गया था। इस स्मारक में उन सभी वीरों का बड़ा सा चित्र लगा है जिन्होने फिरोजशाह के मुदकी में ब्रिटिश सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने जीवन का बलिदान दे दिया।
यह स्मारक तीन मंजिला बना हुआ है जो राजस्थान नहर के तट पर स्थित है जहां फिरोजशाह युद्ध के मैदान पर हथियार लिए बहादुरी दिखाते लोगों के चित्र दर्शाएं गए है। यह स्मारक, फिरोजशाह से 16 किमी. की दूरी पर स्थित है जो फिरोजपुर की मोगा रोड़ पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications