जैन मंदिर, एक सुंदर मंदिर है जो जीरा में स्थित है, यह फिरोजपुर से 36 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को 1980 में बनवाया गया था, जो पार्श्वनाथ - 23 वें तीर्थांकर को समर्पित है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां 1200 साल पुरानी पीतल की मूर्तियां रखी हुई है।
मंदिर की मुख्य मूर्ति, गुजरात में पालिताना से लाई गई थी, जिसे काफी प्राचीन माना जाता है। पर्यटक, यहां आकर जैन तीर्थांकरों के जीवन के बारे में यहां लगी पेटिग्ंस के माध्यम से पता कर सकते है। यह मंदिर तीन मंजिला बना हुआ है और इसका आकर्षण उल्लेखनीय है।



Click it and Unblock the Notifications