ओम तट, गोकर्ण क्षेत्र का सबसे विख्यात तट है जहां आकर पर्यटक भावनात्मक रूप से काफी एंजाय करते है। इस स्थान का नाम हिंदू धर्म के प्रतीक ओम के नाम पर रखा गया है क्योंकि तट की बनावट ओम के आकार की है। जो भी पर्यटक ओम तट की सैर का प्लान बना रहे है वह यहां आकर कई बाहरी गतिविधियों का लुत्फ भी उठा सकते है जैसे - स्कीईंग, सर्फिंग और बनाना बोट आदि। जो पर्यटक पानी के खेलों के शौकीन है उनके सारे शौक ओम तट पर आकर पूरे हो जाते है। इस तट पर टी शॉप और हट भी बनी हुई है जहां पर्यटक स्थानीय भोजन का ज़ायका भी चख सकते है।



Click it and Unblock the Notifications