जनार्दन मंदिर भगवान बुद्ध को समर्पित है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के शुकलेश्वर घाट के पास शुकलेश्वर पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर के वास्तुशिल्प में हिंदू और बौद्ध धर्म की झलक देखी जा सकती है। इससे मंदिर की भव्यता और भी बढ़ जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का नवीनीकरण 17वीं शताब्दी में किया गया था, जबकि इसका निर्माण काफी पहले कर दिया गया था।
यह मंदिर शानदार लोकेशन पर स्थित है। पहाड़ी से आप ब्रह्मपुत्र नदी का नजारा देख सकते हैं। अगर आप गुवाहाटी में एकांत शाम बिताना चाहते हैं, तो जनार्दन मंदिर जरूर जाएं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस और टैक्सी बुक करके आप पलटन बाजार से जनार्दन मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं। सुबह और शाम का समय मंदिर घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है। इस दौरान आप सूर्योदय और सर्यास्त का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications