देव खो वह स्थान है जहाँ प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक सुंदरता है। यह जंगली जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियों का आवास है। अत: यह वह स्थान है जहाँ प्राणी और पक्षी प्रेमी नियमित रूप से जाते हैं। इसके अलावा देव खो प्राचीन शिव मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है जो एक सुंदर पहाड़ी पर स्थित है। अनेक भक्त और वास्तुकला प्रेमी यहाँ आते हैं। यह शहर से 16 किमी. की दूरी पर स्थित है। वे लोग जिन्हें फ़ोटोग्राफ़ी का शौक है उन्हें यहाँ की सैर अवश्य करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications