शाही परिधि के मध्य स्थित हजारा राम मंदिर, हम्पी के मुख्य आकर्षणों में से एक है। इस स्थान का इस्तेमाल केवल समारोहों के लिए किया जाता था और श्रद्धालुओं के बीच अपनी निम्न उद्भूत नक्काशीदार मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है जो रामायण में घटि महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह भगवान विष्णु को समर्पित हम्पी क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है।
इस मंदिर की दीवारें 15वीं सदी की कला से सुशोभित हैं और इन पर हाथी, घोड़े, सैनिकों और नाचती लड़कियों की नक़्क़ाशियां की गई हैं। चार नक़्क़ाशीदार ग्रेनाइट के स्तंभ अर्द्ध मंड़प की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। हजारा राम मंदिर के दर्शन करने आए पर्यटक भूतपूर्व राजाओं के शासन के दौरान अस्तित्व में रहे स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत की खोज कर सकते हैं।
मंदिर की बाहरी दीवारों पर की गई नक़्क़ाशियां इस मंदिर की एक खास बात है। यहां भगवान बुद्ध की एक प्रतिमा स्थापित है, जो भगवान विष्णु के नौवें अवतार थे। जनानखाना और कमल महल हजारा राम मंदिर के निकट स्थित अन्य आकर्षण हैं।



Click it and Unblock the Notifications