Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हरिद्वार » आकर्षण » भारत माता मंदिर

भारत माता मंदिर, हरिद्वार

47

भारत माता मंदिर, जो मदर इंडिया मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है, हरिद्वार में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भारत माता को समर्पित है एवं इसका निर्माण प्रसिद्ध धार्मिक गुरु स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी द्वारा करवाया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने वर्ष 1983 में इस मंदिर का उद्घाटन किया था। इस मंदिर में आठ मंजिलें हैं एवं यह 180 फुट की उंचाई पर स्थित है।

इस पवित्र स्थल की प्रत्येक मंजिल विभिन्न देवी देवताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है। इनमें सबसे प्रमुख पहली मंजिल पर स्थित भारत माता की मूर्ती है। दूसरी मंजिल पर शूर मंदिर है जो भारत के शूर वीरों को समर्पित है। तीसरी मंजिल पर मातृ मंदिर है जो भारत की स्त्री शक्ति को समर्पित है।

चौथी मंजिल महान भारतीय संतों को समर्पित है। पांचवी मंजिल विभिन्न धर्मों, इतिहास, एवं भारत के विभिन्न भागों की सुंदरता को प्रदर्शित करती है। छठवीं एवं सातवीं मंजिल पर देवी शक्ति एवं भगवान् विष्णु के विभिन्न अवतार देखे जा सकते हैं।

आठवीं मंजिल प्रक्रति प्रेमी और आध्यात्मिक व्यक्ति दोनों के लिए एक उपहार से सामान है क्योंकि यहाँ भगवान् शिव का मंदिर है और यहाँ से हिमालय, हरिद्वार एवं सप्त सरोवर के सुंदर दृश्यों को देखा जा सकता है।

 

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
22 Apr,Wed
Return On
23 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
22 Apr,Wed
Check Out
23 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
22 Apr,Wed
Return On
23 Apr,Thu