हैदराबाद का ओसियन पार्क देश का दूसरा सबसे बड़ा अम्यूजमेंट पार्क है। यह शहर से 20 किमी दूर बाहरी क्षेत्र में उसमान सागर झील के पास स्थित है। इस पार्क की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी बराबर रूप से लोकप्रिय है।
यहां बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं।इस बात की पूरी कोशिश की गई है कि इस पार्क को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाया जाए। यहां ड्राई राइड के साथ-साथ वॉटर राइड की भी सुविधा उपलब्ध है।
आप चाहे तो अपना समय ओसियन पूल में बिता सकते हैं या फिर टी कप, एयर ड्रॉप, शिप और ट्रेन की रोमांचित कर देनी वाली राइड का आनंद उठा सकते हैं। पार्क के सारे राइड मनोरंजक तो हैं ही साथ में सुरक्षित भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications