दालमा पहाड़ की श्रिंखला 3000 फीट की उंचाई पर स्थित है। इन घने जंगलों में हाथी, भौंकने वाले हिरण, स्लोथ बियर, शाही, चीता और बाघ भी छुप कर रहते हैं। यहाँ के मुख्य पेड़ों की प्रजाति हैं टर्मीनालियास, जामुन और कई और प्रजातियाँ। यह सैंक्चुअरी हाथियों का पसंदीदा है क्योंकि यहाँ पर गर्मियों में भी पानी रहता है। पहाड़ की चोटी पर टाटा स्टील और फारेस्ट डिपार्टमेंट का गेस्ट हाउस है। यहाँ पर हिन्दू भगवान शिव का एक मंदिर भी है जहा पर श्रद्धालु भारी मात्रा में शिवरात्रि के समय में आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications