खरकई और सुवर्णरेखा नदियों के संगम के पास स्थित यह सफारी पार्क पर्टकों को जंगल में घूमने का प्रावधान रखता है जहाँ पर जानवर घुमते हुए पाए जा सकते हैं। जू में वनस्पति और जंतु समूह का अनुपूरक है वहां का नेचर एजुकेशन सेंटर।
जुबली झील के पानी में बोटिंग का मज़ा पर्यटक उठा सकते हैं। यहाँ के पिकनिक स्पॉट और प्रकृति चिन्ह यहाँ के वातावरण को और मनोरम बना देती है। इस पार्क में एक सुन्दर झील है जहाँ पर बोटिंग की जा सकती है और यह जुबली पार्क के पास स्थित है। यह सारे प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद सुन्दर जगह है।
हर साल ठण्ड के मौसम में प्रवासी पक्षियों को देखना पक्षी प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अनुभव हो सकता है। इस पार्क में एक सुन्दर झील और एक छोटा बोट हाउस है।



Click it and Unblock the Notifications