Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जौनपुर

जौनपुर - यहां है ऐतिहासिक स्थलों की भरमार

19

जौनपुर उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में पड़ता है। इसे फिरोज शाह तुगलक ने बसाया था और इसका इतिहास 1359 से मिलता है। तब इसे शीराज-ए-हिंद के नाम से जाना जाता था। अगर अभी की बात की जाए तो जौनपुर भारत के आर्थिक विकास से अछूता है। हालांकि घूमने के लिए यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक जगह हैं, जहां पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

जौनपुर और आसपास के पर्यटन स्थल

जौनपुर में कई मकबरे, म्यूजियम और पवित्र स्थल हैं, जहां पूरे भारत से हर साल हजारों की तादाद में पर्यटक आते हैं। इन्ही में से एक है शाही पुल, जिसे मुगल पुल, अकबरी पुल और मुनीम खान पुल के नाम से भी जाना जाता है। जौनपुर में कुछ ही ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं, जो मुगल वास्तुशिल्प शैली से बने हैं। शाही पुल उन्हीं में से एक है,जिन्हें आज भी देखा जा सकता है।

गोमती नदी पर बने इस शाही पुल के बगल में ही शाही किला है, जिसका इतिहास बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस किले को एक मुगल आक्रमणकारी ने बनवाया था। जामा मस्जिद 15वीं शताब्दी का एक स्मारक है, जिसे फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल में बनाया गया था। इसके अलावा लाल दरवाजा मस्जिद और अटाला मस्जिद भी चर्चित पर्यटन स्थल हैं।

जौनपुर कैसे पहुंचे

रेल और सड़क मार्ग से जौनपुर आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप हवाई मार्ग से जौनपुर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले दिल्ली जाना होगा। फिर वहां से रेल या सड़क मार्ग से जौनपुर पहुंचना होगा।

घूमने का सबसे अच्छा समय

नवंबर से फरवरी के बीच का समय जौनपुर घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

जौनपुर इसलिए है प्रसिद्ध

जौनपुर मौसम

घूमने का सही मौसम जौनपुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जौनपुर

  • सड़क मार्ग
    जौनपुर सड़क मार्ग से लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। नेशनल हाइवे-56 और स्टेट हाइवे-36 उत्तरप्रदेश के प्रमुख शहरों को जौनपुर से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जौनपुर में जौनपुर सिटी स्टेशन, शाहगंज जंक्शन और केराकत स्टेशन नाम से तीन रेलवे स्टेशन है, जो भारत के प्रमुख शहरों से अच्छे से जुड़े हुए हैं। दिल्ली और मुंबई से जौनपुर के लिए हर दिन ट्रेन मिलती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    जौनपुर में कोई एयरपोर्ट नहीं है। इसलिए पहले दिल्ली जाना पड़ता है और फिर वहां से बस या ट्रेन के जरिए जौनपुर पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Sat
Check Out
26 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun