Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जूनागढ़ » आकर्षण » अडी-कडी वाव और नवघन कुवो

अडी-कडी वाव और नवघन कुवो, जूनागढ़

36

अडी-कडी वाव और नवघन कुवो ऊपरकोट के अंदर स्थित सीढ़ी वाले दो कुएं हैं। अन्य सीढ़ी वाले कुओं के विपरीत यह एक ही चट्टान से बने हैं और कोई अन्य बाहरी तत्व उनके निर्माण में उपयोग नहीं किए गए हैं। अडी-कडी वाव 9 परतों वाला एक गहरा कुआं है। सीढ़ी नुमा कुआं 15 वीं सदी में बनाया गया था।

कुएं के नाम के पीछे एक रोचक कहानी है। राजा ने कुआं खोदने का आदेश दिया था। जब गहरी खुदाई के बाद भी पानी नहीं पाया गया था, तब शाही पुजारी ने घोषणा की थी, कि अगर दो अविवाहित लड़कियों का बलिदान किया जाए तो पानी दिखेगा। अडी और कडी इस के लिए चुनी गईं दो दुर्भाग्यपूर्ण लड़कियां थीं।

पुजारी ने जैसी भविष्यवाणी की थी, वैसे ही पानी उनके बलिदान के बाद पाया गया था। एक और संभावना भी हो सकती है, कि अडी और कडी दो शाही नौकर हो सकते हैं, जो नियमित रूप से पानी खींचते हों। इस जगह पर आने वाले लोग अभी भी उनकी स्मृति में पास के एक पेड़ पर कपड़े और चूड़ियां लटकाते हैं।

नवघन कुवो

यह सीढ़ी नुमा कुआं 1026 ई. या उससे पहले निर्मित माना जाता है, जिसमें पानी तक पहुंचती हुई 52 मी घुमावदार सीढ़ियां हैं। सीढ़ीनुमा कुआं बनाने का यह तरीका एकदम असामान्‍य है। सीढ़ी दार कुएं के कुछ भाग को बनाने में नर्म चट्टानों का इस्‍तेमाल किया गया है और बाकी का निर्माण जटिल जीने बनाकर।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
18 Aug,Tue
Return On
19 Aug,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
18 Aug,Tue
Check Out
19 Aug,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
18 Aug,Tue
Return On
19 Aug,Wed