Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जुन्‍नर

जुन्नर - धर्म, इतिहास, और वास्तुकला का शहर

15

महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित जुन्नर घरेलू पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थान है। जुन्नर शहर अपने धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक आकर्षणों जैसे प्राचीन मंदिरों और उत्कृष्ट वास्तुकला की गुफाओं और किलों के लिए प्रसिद्द हैं।  सह्याद्री पर्वत श्रेणी के नीचे स्थित जुन्नर पुणे के उत्तर में लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है और मुंबई महानगर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है।यह समुद्र सतह से लगभग 2260 फीट की ऊँचाई पर है।

जुन्नर – एक ऐतिहासिक शहर

जुन्नर का इतिहास बहुत समृद्ध है जो लगभग एक हज़ार साल पुराना है। यह ऐतिहासिक स्थान शिवनेरी किले के पास स्थित है जो भारत के महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी राजे भोसले का जन्म स्थल है। जुन्नर वास्तव में जिमा नगर के नाम से जाना जाता था और शक राजवंश के राजा नहापन के अधीन था। जब इस पर सातवाहन राजवंश के राजा सातकर्ण ने कब्ज़ा कर लिया तब उसने नानेघाट पर नज़र रखने के लिए शिवनेरी किले का निर्माण किया था जो उस समय का व्यापारिक रास्ता था।

वास्तुकला केंद्र

जुन्नर की गुफाओं के कारण जुन्नर एक वास्तुकला केंद्र के रूप में प्रसिद्द है। यहाँ तीन गुफा समूह हैं – मनमोदी हिल समूह, गणेश लेना समूह और तुलजा लेना समूह। ये सभी सुंदर मूर्तियों के गठन से बनी हैं। इसके अलावा लेन्याद्री गुफाएं हैं जो चट्टानों को काटकर बनाई गई तीस गुफाओं का समूह है। यह भी यहाँ का एक प्रमुख आकर्षण है। जुन्नर के विषय में एक दिलचस्प बात यह है कि यहाँ के 500 वर्ग किमी. के क्षेत्र के भीतर तेंदुए की आबादी का घनत्व सबसे अधिक है। परिवहन के सभी तीन साधनों हवा, रेल और रोड के द्वारा यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहाँ की ठंडी हवा और सालभर सुखद जलवायु जुन्नर को एक आदर्श  पर्यटन स्थल बनाती है जिसे देखने से नही चूकना चाहिए।

जुन्‍नर इसलिए है प्रसिद्ध

जुन्‍नर मौसम

घूमने का सही मौसम जुन्‍नर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जुन्‍नर

  • सड़क मार्ग
    रास्ते के द्वारा यात्रा करने के लिए राज्य परिवहन और निजी टूर संचालकों की बसे उपलब्ध हैं तथा बाद का विकल्प अधिक किफायती है। पुणे से जुन्नर हर एक घंटे में बस जाती है। बस का किराया यद्यपि कम है परंतु बस के द्वारा यात्रा करना सुविधाजनक नही है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जुन्नर का निकटतम रेलवे स्टेशन पुणे है। यह स्टेशन अन्य महत्वपूर्ण शहरों जैसे मुंबई और नागपुर से नियमित रेलसेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। स्टेशन के पास बस या टैक्सी उपलब्ध हैं जो आपको जुन्नर जाने आने में सहायता करती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा जुन्नर का निकटतम हवाई अड्डा है जो लगभग 177 किलोमीटर दूर स्थित है। यह हवाई अड्डा महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र के बाहर के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से अनेक टैक्सी और केब उपलब्ध हैं जो आपको जुन्नर तक पहुँचा सकती है जिसका किराया 7 रूपये प्रति किलोमीटर है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Sat
Check Out
26 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun