बज्रेश्वरी देवी मंदिर का निर्माण 11 वीं सदी में किया गया था जो हिन्दू देवी वज्रेश्वरी को समर्पित है। यह मंदिर अपनी शानदार नक्काशियों के साथ शिखर स्थापत्य शैली को दर्शाता है। मंदिर के बहार रखे गए दो स्तंभों में से एक में यहाँ आने वाले व्यक्ति को मंदिर के निर्माण की जानकारी मिल जायगी। मंदिर के निकास द्वार पर देवी दुर्गा की चतुर्भुजी मूर्ति है जिसमें देवी को शेर की सवारी करते हुए दिखाया गया है।
साथ ही इस मूर्ति में देवी के पास भगवान विष्णु को भी दिखाया गया है जिन्हें वैकुण्ठ का नाम दिया गया है। इन सब के अलावा यहाँ कई अन्य देवी देवताओं की भी मूर्तियों को भी देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications