थान तिरूपति, कराईकुडी से 5 किमी. की दूरी पर स्थित है और एक बहुत प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय मंदिर है। इस मंदिर में भगवान वेंकटचलपथी की पूजा की जाती है। उन्हे तिरूवेंद्रकदमुदियान भी कहा जाता है। इस मंदिर को भगवान बालाजी का घर भी कहा जाता है।
लोगों का मानना है कि इस मंदिर में पूजा करना तिरमाला में पूजा करने के बराबर है, इसलिए इस मंदिर को थान तिरूपति के नाम से जाना जाता है। थान तिरूपति, काफी प्राचीन मंदिर है जिसे पुननिर्मित करवाया गया है। इस मंदिर का असली काम, आज भी देखने को मिलता है।
इस मंदिर में गुरूदा मूर्ति स्थित है जो मंदिर के उत्तरी भाग में बनी हुई है और इसे कागुरूदन के नाम से जाना जाता है। हर दिन, इस मंदिर में स्पेशल पूजा का आयोजन किया जाता है और यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है।



Click it and Unblock the Notifications