करंजिया के गुडसाही में स्थित बरखंडा मंदिर इस स्थान की स्थानीय देवी बरखंदा का मंदिर है। बरखंडा देवी दुर्गा का स्थानीय नाम है। ऐसा विश्वास है कि वे सबसे अधिक शक्तिशाली देवी हैं। इस मंदिर की मुख्य विशेषता यहाँ की दीवारों पर की गई जटिल कलात्मकता है। त्योहार जैसे दशहरा, नवरात्रि और कालीपूजा बहुत श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। त्योहारों के दौरान यहाँ अनेक पर्यटक आते हैं तथा इस समय एक छोटा मेला भी लगता है।



Click it and Unblock the Notifications