करंजिया में स्थित ठाकुर अन्कुलचंद्र मंदिर पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण है। इस मंदिर का निर्माण ठाकुर अन्कुलचंद्र के उपदेशों का प्रसार करने के लिए किया गया था। यह मंदिर अपने भक्तों को शांति और मिलजुल कर रहने का उपदेश देता है।
इस मंदिर के उपदेशकों का यह मानना है कि वह महान शक्ति जो अदृश्य है हमारे द्वारा किये गए कार्यों को देखती है तथा हमारे जीवन को पुन:आकार देने के लिए वही शक्ति उत्तरदायी है। ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए राज्य भर से लोग यहाँ आते हैं तथा उनके उपदेशों को सुनकर उनका पालन करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications