राजस्थान के करौली स्थित सिटी पैलेस का निर्माण 14 वीं शताब्दी में यहाँ के शाही परिवार द्वारा किया गया था । ये महल अपने क्लासिक चित्रों, पत्थर की नक्काशी, वास्तुकला और जाली के काम के कारण बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ के दरबार हॉल में कई सारी पुरानी तस्वीरें हैं जो यहाँ के 600 साल पहले के आर्ट वर्क को दर्शाती हैं।
ये महल 1938 तक यहाँ के शाही परिवार का सरकारी निवास था जो यहाँ स्थित एक अन्य दूसरे महल भंवर विलास पैलेस के निर्माण के बाद वहां रहने चली गयी।
हालांकि मूल सिटी पैलेस का निर्माण 14 वीं सदी में हुआ था जबकि वर्तमान सिटी पैलेस 18 वीं सदी में बना है जिसके अन्दर की वास्तुकला और इसके अन्दर किया गया काम मन मोह लेने वाला है।



Click it and Unblock the Notifications