यहाँ के स्थानीय बाज़ारों में शॉपिंग हमेशा से ही एक रमणीय काम रहा है। या यूँ भी कहा जा सकता है की यदि आपने यहाँ के स्थानीय बाज़ारों से खरीदारी नहीं की तो आपकी यात्रा अधूरी है। यहाँ आने वाले पर्यटक यहाँ के स्थानीय बाज़ारों से हस्तशिल्प खरीद सकते हैं जिनमें हाथ की छपाई से बनाए गए कपडे, कड़े, चूडियां आदि शामिल हैं। जब भी आप इन सामानों को निहारेंगे तो करौली आपकी आँखों के सामने आ जायगा।
यहाँ आने वालों को करौली स्थित चूड़ी बाज़ार में चूड़ियां खरीदते हुए देखा जा सकता है। यहाँ आने वाले लोग सामान को चुनते है उस पर मोल तोल करते हैं यहाँ ये सब देखना एक आम बात है। हमारी तरफ से यहाँ आने वाले पर्यटकों को ये सलाह दी जाती है की वे यहाँ अगर कुछ भी लें तो उसका मोल तोल अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications