जो पर्यटक वन्यजीवन में गहरी रूचि रखते है वह अंशी नेशनल पार्क में सैर के लिए अवश्य आएं। यह पार्क, कारवार से 60 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह पार्क कुल 340 वर्ग किमी. के क्षेत्र में बना हुआ है और समुद्र स्तर से कुल 200 मीटर से 925 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
यह पार्क, पश्चिमी घाट के ईको - सेंसटिव क्षेत्र में स्थित है। अंशी राष्ट्रीय पार्क उस दौरान पार्क बना था जब दानदेली वन्यजीव अभयारण्य को एक भी एक राष्ट्रीय पार्क बनाया गया था। जनवरी 2007 में, अंशी नेशनल पार्क को प्रोजेक्ट टाइगर के तहत एक अभयारण्य का तमगा दे दिया गया। इस साइट की सैर का सबसे अच्छा समय नबंवर से जून तक होता है।
इस पार्क में कई प्रकार के जानवर पाएं जाते है, यहां सरीसृप, चिडि़यां और वनस्पियां भी कई प्रकार की पाई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications