कासरगोड के निकट होसदुर्ग में मदियाँ कुलम मंदिर एक पर्यटन स्थल है। यह मंदिर प्रसिद्द है क्यूंकि यहाँ माँ भद्रकाली की पूजा की जाती है। यह मंदिर होसदुर्ग तालुक के मुख्यालय, कन्हंगढ़ से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह केरल का उत्तरी हिस्सा है।
हालाँकि इस मंदिर की प्रमुख देवी, माँ भद्रकाली हैं, पर इस मंदिर में दुसरे देवी - देवता जैसे की भगवती क्षेत्रपालन और भैरव की भी पूजा की जाती है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ ब्राह्मण पुजारी दोपहर में पूजा करते हैं जबकि हिंदुओं का एक संप्रदाय मनियानी सुबह और संध्या के दौरान पूजा करते हैं।
त्यौहार इस मंदिर के प्रमुख आकर्षण हैं। त्योहार यहाँ आमतौर पर मई और जून के महीनों के दौरान आयोजित किये जाते हैं। कुछ त्यौहार दिसम्बर और जनवरी में भी मनाये जाते हैं। कई धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा, 'बूथम' नृत्य शैली यहाँ का प्रमुख आकर्षण है।



Click it and Unblock the Notifications