केम्मनगुंडी की यात्रा पर आयो पर्यटकों को केम्मनगुंडी के प्रमुख आकर्षणों में से एक रॉक गार्डेन को अवश्य देखना चाहिये। इस रॉक गार्डेन के रास्ते को पत्थरों को काटकर बनाया गया है। कई प्रकार के फूल, हरीभरी पहाड़ियों और मैदानों के बीच डूबते सूरज का मनमोहक दृश्य इस स्थान के मुख्य आकर्षण हैं। पर्यटक रॉक गार्डेन के एक छोर से भद्रा जलाशय को भी देख सकते हैं। इस गार्डेन में आने का आदर्श समय शाम को सूर्यास्त के समय का होता है।



Click it and Unblock the Notifications