घटागांव, एक पवित्र स्थान है जो उड़ीसा के क्योंझर जिले में मां तारिणी देवी के घर के रूप में जाना जाता है। घटागांव तक भुवनेश्वर से कार के द्वारा एक घंटे का सफर तय करके आसानी से पहुंच सकते है।
स्थानीय मान्यता के अनुसार, मां तारिणी एक परम शक्ति हैं जो हिंदूओं की देवी है। उडि़या संस्कृति में इन्हे सभी देवी - देवताओं में से सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है।
इस मंदिर में देवी की दो विशाल आंखे बनी हुई है और मंदिर का रंग लाल है। कई लोग इस मंदिर को तंत्र का रूप भी मानते है। हर साल हजारों पर्यटक यहां देवी की पूजा करने आते है।



Click it and Unblock the Notifications