एर्नाकुलाथाप्पन मंदिर (शिव मंदिर) हिंदू भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है जो कोच्चि के प्रमुख धार्मिक स्थानों में से एक है। यहाँ की मूर्ति पश्चिममुखी है और केरल की भव्य वास्तुकला की मिसाल है। अन्य भगवान जिनकी यहाँ पूजा की जाती है उनमें भगवान सस्थ और भगवान गणपति शामिल हैं। यह मंदिर एर्नाकुलाथाप्पन उत्सव के लिए प्रसिद्द है जो मंदिर का एक उत्सव होता है और भक्तों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
यह त्यौहार जनवरी या फरवरी के महीने में मनाया जाता है। भव्य समारोह और अलंकृत हाथियों का शानदार जुलूस बड़ी संख्या में पर्यटकों और भक्तों को आकर्षित करता है। ‘कोड़ीयेत्तम’ धार्मिक झंडे को फहराना एर्नाकुलाथाप्पन उत्सव के प्रारंभ होने की निशानी है।
आठ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान विशेष धार्मिक संस्कार और पूजा की जाती है। उत्सव के अंतिम दिन पुलियानूर और चेन्नोसे के ब्राह्मण पुजारियों को पूजा करने का अधिकार होता है। यह उत्सव पर्यटकों को केरल के मंदिर उत्सवों और संस्कृति का अनुभव लेने का अवसर प्रदान करता है। शहर के हृदयस्थल में स्थित एर्नाकुलाथाप्पन मंदिर तक रास्ते द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications