मंगलवनम पक्षी अभयारण्य पक्षी प्रेमियों, पर्यटकों और पक्षीविज्ञानियों का प्रिय स्थान है। यह पक्षी अभ्यारण्य एर्नाकुलम में हाई कोर्ट (उच्च न्यायालय) की इमारत के ठीक पीछे स्थित है। इस पक्षी अभयारण्य में पक्षियों की कुछ दुर्लभ प्रजातियां तथा साथ ही साथ निवासी पक्षी भी देखने को मिलते हैं। मंगलवनम पक्षी अभयारण्य केवल पक्षियों की विभिन्न प्रकारों के लिए ही प्रसिद्द नहीं है बल्कि सदाबहार वनस्पतियों के लिए भी प्रसिद्द है।
यह पक्षी अभयारण्य एक सदाबहार वनस्पतियों में स्थित है जहाँ विभिन्न प्रकार के विशेष पौधे और जानवर पाए जाते हैं। यह क्षेत्र एक सहायक नहर द्वारा कोच्चि के बैकवॉटर्स से जुड़ा हुआ है। सन 2004 में मंगलवनम को एक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया क्योंकि यह कई पक्षियों का प्रजनन स्थल है और यहाँ कई सदाबहार दुर्लभ वनस्पतियाँ भी पाई जाती हैं।
इस क्षेत्र की हरी भरी गीली भूमि कई दुर्लभ प्रजातियों को आवास प्रदान करती है अत: इसे एर्नाकुलम का ग्रीन लंग (हरा फेफड़ा) कहा जाता है। इस अभ्यारण्य की सैर के लिए जनवरी से लेकर मार्च के प्रारंभ का तक का समय सर्वोत्तम होता है क्योंकि इस दौरान यहाँ अनेक प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications