पारिशथ थम्पुरन संग्रहालय प्रसिद्द हिल संग्रहालय में है। यहाँ प्रदर्शित होने वाली विशिष्ट कला के कारण यह संग्रहालय पूरे विश्व में जाना जाता है। इन कलाओं में मुग़ल तेल चित्र और प्राचीन मूर्तियां आती हैं। इस संग्रहालय में प्राचीन सिक्कों का अच्छा खासा संग्रह है।
युवा पीढ़ी इस संग्रहालय की एक बार सैर करके राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भूतकाल के बारे में बहुत कुछ सीख सकती है। प्राचीन कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन आपको बीते युग के पसंद के विषय में बहुत कुछ बताता है। काफी पहले बीते हुए उस समय के द्वारा आप अपने आपको रोमांचित महसूस करेंगे।
कई पुरातत्वविद और छात्र यहाँ के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास की अधिक से अधिक जानकारी एकत्र करने के लिए आते हैं। यह संग्रहालय प्रतिदिन केवल कुछ घंटों के लिए ही खुला रहता है। संग्रहालय जाने से पहले अच्छा होगा यदि आप आगंतुक समय की जाँच कर लें।



Click it and Unblock the Notifications