संथानागोपाला कृष्णस्वामी मंदिर कोच्चि में स्थित एक मंदिर हैं जो भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में मिले हुए शिलालेख स्पष्ट रूप से यह बताते हैं कि यह मंदिर 947 ईस्वी का है। यह तथ्य बड़ी संख्या में पर्यटकों को दक्षिण भारत के इस मंदिर की ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।
संथानागोपाला कृष्णस्वामी मंदिर जो कई वर्षों के इतिहास को लेकर चल रहा है, एर्नाकुलम शहर से 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। बड़ी मूर्तियां, मंदिर का आंतरिक और बाहरी भाग जो एक समृद्ध और बीती हुई संस्कृति को प्रदर्शित करता है, निश्चित रूप से प्रत्येक आगंतुक में स्थित इतिहासकार को संतुष्ट करेगा।
मंदिर के इष्ट देव संथानागोपाला हैं जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। संथानागोपालामूर्ति शब्द का अर्थ है नवजातों का रक्षक। यह मंदिर रास्ते से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और इस प्रसिद्द स्थान पर आने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से नियमित बसें भी उपलब्ध हैं।



Click it and Unblock the Notifications