कुरिंजी अंदावर मंदिर बस स्टैंड से 4 किमी की दूरी पर स्थित है। यह इलाका दुर्लभ कुरिंजी के फूल के लिये प्रसिद्ध है, जो हर 12 साल में एक बार खिलते हैं। क्षेत्र में मंदिर श्री कुरिंजी ईसवरन के रूप में जाना जाता है जो भगवान मुरुगन को समर्पित है। मंदिर का निर्माण वर्ष 1936 में किया गया था।
यूरोपीय महिला जिसने हिंदू धर्म को अपना लिया था, उसी ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। महिला ने एक हिंदू आदमी से शादी कर ली उसके बाद उन्हें लेडी रामनाथन बुलाया जाने लगा। मंदिर अरुलमिघू धंदायुथापानी स्वामी श्री कोविल के सानिध्य में है।



Click it and Unblock the Notifications