मार् थोमा पवित्र स्थल जिसे मार् थोमा पोप पवित्र स्थल भी कहा जाता है, कोडुन्गल्लुर का एक ऐतिहासिक चर्च है। यह पवित्र स्थल अझीकोड़ में स्थित है जहाँ ऐसा माना जाता है कि सेंट थॉमस उतरे थे। इस मंदिर का इतिहास केरल में ईसाई धर्म के प्रारंभ को बताता है और इसीलिए इसका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है।
भारत - फ़ारसी शैली में निर्मित यह मंदिर उत्कृष्ट शिल्प कौशल और वास्तु सौंदर्य को प्रदर्शित करता है। सेंट थॉमस के प्राचीन अवशेष वेदी के भीतर रखे गए हैं और कुछ चुनिंदा मौकों पर जनता के लिए प्रदर्शित किये जाते हैं।
सेंट थॉमस के जीवन को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो भी यात्रियों को दिखाया जाता है। सेंट थॉमस द्वारा उदित ईसामसीह को स्वीकार करना, यह दर्शाने वाली एक बड़ी मूर्ति पवित्र स्थल के सामने की ओर रखी गई है। सेंट थॉमस के आगमन को दर्शाने वाली एक अन्य शानदार पेंटिंग यहाँ का एक अन्य आकर्षण है। इस चर्च का प्रमुख त्यौहार प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications