तमिलनाडु के थंजावूर में स्थित सारंगपाणि मन्दिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मन्दिर कुंभकोणम रेलवेस्टेशन से मात्र डेढ़ किमी की दूरी पर है और आप स्टेशन से बस या ऑटो लेकर मन्दिर तक पहुँच सकते हैं।
इस मन्दिर को हिन्दू संस्कृति में 108 दिव्यदेसम् में से एक माना जाता है और 12 सन्तों ने, जिन्हें अलवर के रूप में माना जाता है, अपनी रचनाओं में मन्दिर का गुणगान किया है। यह मन्दिर बहुत प्राचीन है और पूरे दक्षिण ऐशिया का महा विष्णु का एकमात्र मन्दिर है।
धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुये सारंगपाणि मन्दिर को शाही अन्दाज़ में बनवाया गया है। मन्दिर में एक विशाल गोपुरम है जो 147 फीट ऊँचा है। मन्दिर के अन्दर स्थापित भगवान विष्णु की मूर्ति सिर पर आदि शेषनाग के साथ रथ पर अनन्तसयनम की मुद्रा में है। मन्दिर में देवी कोमलावल्ली की भी पूजा की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications