अरुप्पूक्कोट्टई शहर मदुरई से लगभग 48 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह स्थान मोगरे के फूल के उत्पादन तथा विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान के प्रमुख आकर्षण नाल्लीर मुहीदीन अंदावर मस्जिद, वाज्हवंधापुरम जुमाह पल्लिवासल, थौकिथ जमात पल्लिवासल, श्री अरुल्मिगु सोक्कानाथर स्वामी मंदिर, अरुल्मिगु श्री मुथुमारी अम्मा मंदिर, सीएसआई चर्च, रोमन कैथोलोक चर्च तथा अन्य हैं। एक धार्मिक स्थान होने के अलावा यह एक प्रमुख औद्योगिक शहर भी है। यह शहर मदुरई को अन्य शहरों से जोड़ता है। अत: मदुरई जाते समय इस स्थान की सैर अवश्य करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications