वन्दीयुर मरिअम्मन तेप्पकुलम एक कुंड है जिसका निर्माण 1646 में किया गया था। 16 एकड़ के क्षेत्र में फैले हुए इस विशाल कुंड का निर्माण तिरुमलाई नायक ने किया था। यह कुंड मीनाक्षी मंदिर से पूर्व की ओर लगभग 5 किमी. की दूरी पर स्थित है।
इस कुंड के मध्य में भगवान गणेश या विनायक की मूर्ति है। यह मूर्ति एक मंच पर स्थापित है। ऐसा विश्वास है कि इस कुंड का निर्माण तब हुआ था जब तिरुमलाई नयक्कर महल के निर्माण के लिए ईंटों की आवश्यकता पडी और इसके लिए इस स्थान की खुदाई की गई।
बाद में इस कुंड का उचित तरीके से निर्माण किया गया तथा इसे भगवान विनायक को समर्पित किया गया। प्रतिवर्ष जनवरी और फरवरी के महीने में इस कुंड में तेप्पकुलम फ्लोट फेस्टीवल मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस झील का पानी वैगई नदी से आता है। यह झील पर्यटकों को आकर्षित करती है।



Click it and Unblock the Notifications