शोर मंदिर का निर्माण 700 से 728 ई.पू. तक हुआ था और इसे बंगाल की खाड़ी के शोर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण काले ग्रेनाइट से हुआ है, यह एक संरचनात्मक मंदिर है और इसे यूनेस्को के द्वारा विश्व विरासत के रूप में वर्गीकृत किया गया, यह सबसे प्राचीन पत्थर मंदिरों में से एक है जो देश के दक्षिण भाग में स्थित है।
इस मंदिर में भगवान शिव का एक शिवलिंग स्थापित है, वैसे यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इसी मंदिर परिसर में देवी दुर्गा का भी छोटा सा मंदिर है जिसमें उनकी मूर्ति के साथ एक शेर की मूर्ति भी बनी हुई है।इस मंदिर में कई धर्मो के लोग पूजा करने आते है जो उस दौरान के शासकों का धार्मिक सहिष्णुता होने का दावा करता है।



Click it and Unblock the Notifications