Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मालमपुझा » आकर्षण » मालमपुझा गार्डेन्स

मालमपुझा गार्डेन्स, मालमपुझा

26

मालमपुझा गार्डेन्स, जिसे लोकप्रिय रूप में केरल का वृन्दावन भी कहा जाता है, जलाशय क्षेत्र के समीप स्थित है। प्रकृति के चमत्कार और मनुष्य की सृजनात्मकता के मिलन का यह एक सटीक उदाहरण है।

बगीचे में हरे-भरे लॉन, मनोरम फूलों की क्यारियाँ, शानदार फव्वारे, भव्य जलाशय और अन्य स्थल पर्यटकों के लिये मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करते हैं। बगीचे में कई खेलने के क्षेत्र और बच्चों के एक मनोरंजक पार्क के कारण यह जगह बच्चों के लिये एक आदर्श स्थान है।

गार्डेन के अन्य आकर्षण मछलीघर, रस्सी पर झूलता हुआ रास्ता, याक्षी प्रतिमा, रॉक गार्डेन, रोस़ गार्डेन, एक तरणताल और फव्वारे हैं। गार्डेन में मानवनिर्मित नहर में नौकाविहार का आनन्द लिया जा सकता है। पर्यटक बगीचे में बनाये गये रास्तों पर चहलकदमी करते हुये बगीचे के दृश्यों का पूरा आनन्द ले सकते हैं। अन्य सुविधाओं के रूप में प्याऊ, भोजन के स्थान, दुकानें, सामान रखने के स्थान, आराम करने के स्थान, सुरक्षा-सहायता के केन्द्र आदि हैं।

सप्ताहान्त और अन्य अवकाश के दिनों में बगीचे को रात्रि 7 और 8 बजे के बीच में प्रकाशित किया जाता है। रौशनी में नहाया पूरा बगीचा और बाँध का क्षेत्र एक ऐसा मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता जो कोई भी पर्यटक नहीं छोड़ना चाहेगा।

समय

कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक

सप्ताहान्त में प्रातः 10 बजे से शाम 8 बजे तक

 

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue