वर्तमान में मनाली से 3 किमी. की दूरी पर पुराना मनाली भी स्थित है। यहां कई मंदिर और मठ है जो काफी पुराने है। पर्यटकों के बीच यह स्थल गेस्टहाउस, मंदिरों, मठों और कई स्मारकों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, पुराने मनाली में मनालीगढ़ किला और मनु महर्षि मंदिर भी स्थित है जो हिंदू धर्म के 7 प्रमुख ऋषियों में से एक ऋषि मनु को समर्पित है।
यहां मई से अक्टूबर के दौरान भ्रमण करने का आर्दश समय है। इसके अलावा पर्यटक सोलांग घाटी और हडि़म्बा मंदिर जाने का प्लान भी बना सकते हैं यह दोनों ही स्थल पुराने मनाली के पास में ही स्थित हैं।



Click it and Unblock the Notifications