जाना झरना, मनाली में जाना गांव में ही स्थित है जो मनाली से 35 किमी. की दूरी पर स्थित है। जाना झरना तीन झरनों के क्लस्टर से बना हुआ है यानि तीन झरने एक साथ प्रवाहित होते हैं। इनमें से दो झरने अलग और दूसरे रास्ते पर बहते हैं जबकि तीसरा झरना सड़क किनारे ही बहता है।
यह तीनों ही पर्यटक के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। यहां पास में ब्राबुरा घाटी स्थित है जो बर्फ से ढ़के जंगलो से घिरी हुई है और पर्यटकों को यहां से शानदार दृश्य देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications