हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूतनाथ मंदिर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। रिकार्ड के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण 1527 ई. में राजा अजवेर सेन ने करवाया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर को उस काल में बनवाया गया था जब राज्य की राजधानी को मंडी से भिउली में स्थानांतरित कर दिया गया था।
विद्धानों के अनुसार, राज माधव जो उस काल में राजा हुआ करते थे उन्होने इस मंदिर में आकर शिवरात्रि से पूर्व पूजा की थी और प्रार्थना भी की थी।
यहां हर साल शिवरात्रि पर उत्सव मनाया जाता है जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते है, यह उत्सव पूरे एक सप्ताह तक चलता है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस दौरान 100 स्थानीय देवता यहां पधारतें हैं।



Click it and Unblock the Notifications