प्रसार झील, मंडी से 49 किमी. दूरी पर स्थित प्रसार गांव में है जो समुद्री स्तर से 2730 मीटर की ऊंचाई पर बहती है। इस झील के पास में ही तीन मंदिर भी है जो झील के किनारे पर ही बसे है। यह मंदिर संत प्रसार को समर्पित है जो यहां बैठकर ध्यान लगाया करते थे।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो से घिरी यह झील नीले रंग के पानी की है। इस झील की गहराई के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
पर्यटकों को समय निकालकर इस छोटे से द्वीप पर अवश्य आना चाहिए। यह जगह मनोरंजन और मस्ती के साथ धार्मिक स्थल भी है। नदी व्यास का निर्मल जल आपके मन को शांत कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications