थुला उत्सवम, मयीलाडूतुरै में एक महीने तक चलने वाला उत्सव है। यह उत्सव, पवित्र महीनों में आसपास मनाया जाता है। इसे अमूमन अक्टूबर से नबवंर के बीच मनाते है। इस उत्सव को उत्तर भारत के कुंभ मेले के समान मनाया जाता है। यह काफी भव्य और विशेष रूप से आयोजित हाती है।
यह पूरा उत्सव, कावेरी नदी के तट पर मनाया जाता है। इस उत्सव के आखिरी दिन में आईप्पसी मनाते है जो मयीलाडूतुरै का विशेष त्यौहार होता है। माना जाता है कि कावेरी में गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलना होता है। और यहां स्नान करने से सारे पाप धुल जाते है और लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
यहां पवित्र डुबकी लगाने से दर्शनार्थी ऊर्जामयी महसूस करते है। इस उत्सव के दौरान यहां पास में ही स्थित रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा भी की जाती है। इसक अलावा, पर्यटक आसपास के मंदिरो में भी दर्शन कर लेते है।



Click it and Unblock the Notifications