Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मयूरभंज

मयूरभंज - प्रकृति की गोद में सांत्‍वना

22

मयूरभंज में पर्यटन, नायाब स्‍थलों की सैर और अच्‍छे स्‍थानों का भ्रमण प्रदान करता है। यहां मनाएं जाने वाले त्‍यौहारों में दूर - दराज के पर्यटक और लोग, पूरे जोश और भावना के साथ यहां इक्‍ट्ठा होते है और उत्‍सव का आनंद उठाते है। यहां मनाएं जाने चैत्र पर्व त्‍यौहार में कई प्रतिभाशाली लोग यहां आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है। प्रतिभा की असली पहचान करने वाले और भाग लेने वाले प्रतिभागी यहां इस अवसर पर आते है।

मयूरभंज और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्‍थल

मयूरभंज, चारों तरफ से ऐसे स्‍थलों से घिरा हुआ है कि वहां हर स्‍थान पर कुछ न कुछ नया और अनोखा है, कहीं स्‍वाद और ज़ायका अच्‍छा है तो कहीं की पर्सनालिटी फेमस है। मयूरभंज पर्यटन पूरी तरह से बारीपदा पर निर्भर है जो मयूरभंज की राजधानी है और यहां सिमिलिपाल राष्‍ट्रीय पार्क स्थित है। देवकुंड के सबलाइम दृश्‍य, दिल को थाम लेने वाले है। पर्यटक, मयूरभंज में खिंचिंग में आकर कई पर्यटन स्‍थलों के साथ - साथ मंदिरों में भी दर्शन कर सकते है।

मयूरभंज - एक खनिज स्‍वर्ग

मयूरभंज सदैव से ही खासी खनिज भंडार के कारण, ऐतिहासिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण रहा है। खनिज संसाधन से भरपूर होने के कारण मयूरभंज की अर्थवयवस्‍था पूरी तरह से इस पर निर्भर करती है। मयूरभंज का इलाका पूरी तरह से हरियाली, नदियों और पहाडियों से घिरा हुआ है जो एक सुंदर दृश्‍य प्रदान करता है।

मयूरभंज क्षेत्र में भारी संख्‍या में खानें है, इसलिए यहां के परिदृश्‍यों की गुणवत्‍ता को जीवित और सम्‍पन्‍न बनाएं रखने के लिए सिमलीपाल राष्‍ट्रीय पार्क का स्‍थापित किया गया, इसकी मदद से मयूरभंज के पर्यटक को खास बनाया जाता है।

मयूरभंज - जीवन का एक उत्‍सव

मयूरभंज की यात्रा, जीवन में उत्‍सवों को वापस ला देती है। मयूरभंज में साल भर किसी न किसी त्‍यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है और यहां के लोग इस दौरान काफी नृत्‍य करते है। यहां के लोगों की ऊर्जा का मुख्‍य स्‍त्रोत यहां नाश्‍ते में खाया जाने वाला मुदही  ( पफ्ड राइस ) होता है।

पर्यटक यहां आकर एक विशेष प्रकार की प्‍लेट या कटोरे में, जिसे साल के पत्‍तों से बनाया जाता है, उस पर भोजन कर सकते है। बारीपदा में रथ यात्रा, उड़ीसा के पुरी रथ के उत्‍सव के बाद दूसरे नम्‍बर पर आता है।

उत्‍सवों के दौरान यहां आकर पर्यटक, मयूरभंज के सभी रंगों को उत्‍साह और हर्षोल्‍लास के साथ देख सकते है। मयूरभंज का छाऊ नृत्‍य, यहां के नृत्‍य का एक प्रकार है जो यहां की अद्वितीय संस्‍कृति का एक अभिन्‍न हिस्‍सा है।

मयूरभंज तक कैसे पहुंचे

उड़ीसा राज्‍य का सबसे बड़ा जिला होने के कारण, मयूरभंज में यातायात के साधनों की कोई कमी नहीं है। यह प्रदेश और देश के कई हिस्‍सों से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है। इस जिले से नियमित रूप से रेल और सड़क नेटवर्क जुड़ा हुआ है जिससे स्‍थानीय और बाहरी पर्यटकों को सैर करने में सुविधा होती है। ब्रिटिश औपनिवेश के दौरान मयूरभंज में पहले एयरपोर्ट का निर्माण करवाया गया था, जिसका रनवे 2 किमी. में फैला हुआ था, यह एयरपोर्ट आज भी मयूरभंज में खड़ा है।

मयूरभंज की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय

मयूरभंज की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय सितम्‍बर और मार्च के दौरान रहता है, इस दौरान तापमान काफी कम और आर्द्रता रहित होता है।

मयूरभंज इसलिए है प्रसिद्ध

मयूरभंज मौसम

घूमने का सही मौसम मयूरभंज

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मयूरभंज

  • सड़क मार्ग
    मयूरभंज के भीतर सड़क नेटवर्क काफी मजबूत है और अच्छी तरह से पक्की सड़कों से जुड़ा शहर और जिला है। इस जिले में कई एसी और नॉन एसी बसें चलती है जिससे मयूरभंज तक की सैर आसानी से की जा सकती है। मयूरभंज से बारीपदा शहर लगभग 30 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह चेन्‍नई की ओर जाने वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग 5 से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उड़ीसा का रेलवे स्‍टेशन, देश का सबसे पुराना रेलवे स्‍टेशन है। बारीपदा, हावड़ा - चेन्‍नई रेलवे कॉरीडोर से महाराजा कृष्‍णा चंद्र भांजदेव के द्वारा जुड़ा हुआ है। कोलकाता और भुवनेश्‍वर के लिए यहां से नियमित रूप से ट्रेन मिलती है जिससे स्‍थानीय और बाहरी पर्यटकों को काफी राहत मिलती है। मयूरभंज जाने का सबसे अच्‍छा रास्‍ता, कोलकाता तक फ्लाइट से आना और बारीपदा से ट्रेन द्वारा मयूरभंज पहुंचना।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मयूरभंज का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, कलकत्‍ता में नेताजी सुभाषचंद्र एयरपोर्ट है जो मात्र 248 किमी. की दूरी पर स्थित है, यह एक अंतराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट है। वैसे मयूरभंज के पास में स्थित अन्‍य एयरपोर्ट - सेानारारी, राउरकेला और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट है जो थोड़ी - थोड़ी दूर पर स्थित है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed

Near by City