मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को पहले पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। यह भारत के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक है। 1993 में बना यह शानदार स्टेडियम विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैश है। यहां अभ्यास के लिए काफी बड़ी जगह है और करीब 45 हजार लोग बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं। मोहाली क्रिकेट स्टेडियम की गिनती राज्य के क्रिकेट खिलाड़ी को प्रशिक्षण देने वाली कुछ बेहतरीन जगहों में भी होती है।
22 नवंबर 1993 को यहां हीरो कप के दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला गया था। इसके बाद दिसंबर 1994 में यहां भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। आज यह स्टेडियम आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब का घरेलू मैदान है। चंड़ीगढ़ के बाहरी क्षेत्र में स्थित यह स्टेडियम पर्यटकों को जरूर घूमना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications